Categories: Crime

सिंह बैटरी एजेंसी से शटर की कुण्डी काटकर हजारो की चोरी

प्रदीप कुमार दूबे
जौनपुर 5 अप्रैल 18 स्थानीय थाना क्षेत्र के मीरपुर सब्जी मंडी स्थित सिंह बैटरी एजेंसी के शटर की कुण्डी काटकर चोरों ने नगदी समेत हजारो के सामान चुरा ले गए। जिससे दुकानदारों में हड़कम्प मच गया है । पीड़ित ने पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है।
बताया जाता है कि गोधना निगोह मार्ग पर स्थित मीरपुर सब्जी मंडी के समीप विनोद सिंह की बैटरी की एजेंसी है। रोज की भांति शाम को दूकान बंद कर वह अपने घर चले गए । सुबह जानकारी होने पर भागकर जब दुकान के पास गए तो वहां का नजारा देख स्तब्ध रह गए ।
अंदर जाकर देखा तो दूकान में रखा नगदी एव दस बैटरी समेत अन्य सामान चोर उठा ले गए थे।
100 पुलिस को सूचित करते हुए थाने पर सूचना दिया।
घटना की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर थानाध्यक्ष मीरगंज पन्नालाल पहुच कर गहनता से जांच पड़ताल किये तो चोरों की एक सफेद रंग की रुमाल बरामद हुई है

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts