Categories: Kanpur

कानपुर – भारतीय दलित पैंथर ने दिया खून से लिखा हुआ ज्ञापन, बंद के दौरान हुई हिंसा में मृत लोगो को दिली श्रधांजलि

शीनू

कानपुर. बीते दिनों एससी एसटी एक्ट को निष्प्रभावी किए जाने के विरोध में भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों को आज कानपुर के भारतीय दलित पैंथर की तरफ से मैकरॉबर्टगंज स्थित स्थानीय कार्यालय में श्रृद्धांजलि दी गई. इस दौरान संस्था के सदस्यों ने कहाकि बीजेपी जातिवाद से ग्रसित है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी जहां एक तरफ भारत के राष्ट्रपति की कुर्सी पर दलित को बैठाती है. तो वहीं दूसरी तरफ दलितजनों पर गोली बरसाकर उनका खून बहाती है. इस दौरान उन्होंने सभी सदस्यों ने एससी एसटी एक्ट को पहले की तरह लागू किए जाने की मांग अपने खून से लिखे ज्ञापन के जरिये किया है.

pnn24.in

Recent Posts