Categories: UP

सीबीएसई चेयरमैन के इस्तीफे की मांग के साथ छात्रो का प्रदर्शन

तबज़ील अहमद
कौशाम्बी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुवे आज भरवारी नगर पालिका परिषद पर छात्रो ने हाथो में तिरंगा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुवे जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रो की मांग थी कि सीबीएसई के चेयरमैन अपने पद से इस्तीफा दे,.
प्रदर्शन के दौरान छात्र केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे. प्रदर्शनकारी छात्रो का कहना था कि देश के इतिहास में पहली बार सीबीएसई बोर्ड के पर्चे लीक हुवे है यह कही न कही से सरकार की नाकामी है. इस नाकामी की ज़िम्मेदारी लेते हुवे सीबीएसई के चेयरमैन अपने पद से इस्तीफा दे.
pnn24.in

Recent Posts