Categories: CrimeUP

लखीमपुर खीरी पुलिस को मिली सफलता 25-25 हजार के दो इनामिया बदमाश गिरफ्तार

फारुक हुसैन

लखीमपुर खीरी की ईसानगर और सम्पूर्णानगर पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामिया गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुन्नीलाल और कल्लू नाम के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए है। जिसमे मुन्नीलाल को पुलिस और खीरी की क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। वही कल्लू को हैदराबाद के तेलंगाना से गिरफ्तर किया गया है। यह सफलता पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त प्रयास से मिली है। वही शातिर अपराधी मुन्नीलाल को अब एनकाउंटर का खौफ सता रहा है मुन्नी लाल का कहना है या तो वो जमानत नहीं कराएगा या फिर जरायम की दुनिया छोड़कर बाहर आने के बाद चाट या फल का ठेला लगाएगा,नहीं तो योगी की पुलिस उसे ठोक देगी। ये वहीं मुन्नी लाल है जिसके खौफ से इसके गांव का बच्चा बच्चा कांप जाता था। आलम ये था कि मुन्नी लाल के किए गए अपराधों पर पूरे गांव में किसी के बोलने की हिम्मत तक नहीं होती थी।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts