सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी शुक्रवार की प्रातः ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में चारपाई पर सो रहे एक युवक के सिर पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हत्या कर देने के मामले में उसी के पिता को पूछताछ के लिए राशत में ले लिया है।
मूल रूप से गोंडा, बस्ती का रहने वाला अब्दुल रहीम पिछले लगभग 15 वर्षों से पुनीत एनक्लेव, पूजा कॉलोनी में अपने 50 गज के मकान में परिवार सहित रहता चला रहा है। सूत्रों की माने तो उसपर हुये कर्जे को उतारने के लिए उसने कुछ दिन पूर्व अपने मकान का आधा हिस्सा बेच दिया था। इस बात से खफा उसका पुत्र अशफाक उसके साथ कहासुनी करते हुए बदसलूकी पर उतर आया और शेष मकान अपने नाम कराने की बात पर जोर देने लगा था। मगर अपने अन्य परिवार के भविष्य को देखते हुए उसे अपने पुत्र की यह मांग कतई गवारा नहीं थी। इसी बात से नाराज शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे अब्दुल रहीम उस समय अपना आपा खो बैठा जब उसका पुत्र अशफाक अपनी चारपाई पर सोया हुआ था। गुस्साये अब्दुल ने एक लोहे की रॉड उठाकर अपने पुत्र के सिर में तब तक वार करता रहा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया और उसके बाद स्वयं ही घर से बाहर निकलकर अपने बेटे की हत्या कर देने की बात कहते हुए शोर मचा दिया। देखते ही देखते आस-पास के लोग वहां जमा हो गए और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में कई झोल देखते हुए मृतक के पिता हिरासत में ले लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी एके ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने पुलिस को अग्रिम कार्यवाही शिवपुर पूरी जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…