रूपेंद्र भारती
मऊ :घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीड़वल मोड़ के पास शनिवार की रात्री 12.15 बजे दो ट्रको के टक्कर में दोनों ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गए।जिनमें से गाजीपुर की तरफ से बालू लाद कर आरहे ट्रक के ड्राइवर को मौके पर पहुचे कोतवाल डी के श्रीवास्तव ने कटर के सहायता से ट्रक की केबिन को काट कर काफी मस्कत के बाद बाहर निकलवाया।घायल दोनों ड्राइवरों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भेजवाया।
गाजीपुर की तरफ से बालू लदा ट्रक जब शनिवार की रात्री में 1215 बजे के करीब पीड़वल मोड़ पहुँचा तभी गोरखपुर से आरही ट्रक से आमने सामने टक्कर होगयी।टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज से आस पास के लोग जाग कर घटना स्थल पर पहुच गए।गाजीपुर की तरफ से आरहे बालू लड़े ट्रक के आगे की केबिन पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुचे कोतवाल ने उपनिरीक्षक शिवेंद्र राय और हमराहियों के साथ बचाव कार्य मे लग गए।कटर के माध्यम से 3बजे भोर में गम्भीर रूप से घायल ड्राइवर को निकलवाया।गोरखपुर की तरफ से आरहे ट्रक के ड्राइवर को भी काफी चोट आई।दोनों को 108नम्बर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…