संजय ठाकुर// रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : घोसी नगर के मिर्ज़ाजमालपुर मलिकपुरा स्थित सैयदा अमीर हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव मंगलवार को विद्यालय परिसर में विद्यालय के छात्र/छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ।इस अवसर पर बच्चों ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डा. देवेंद्र यादव ने कहा कि ये नौनिहाल ही देश के मूल कर्णधार है और इन्हें सजाने व सवांरने की ज़िम्मेदारी शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों की है। इसलिये शिक्षक व अभिभावक दोनों को अपनी जिम्मेदारियों का बख़ूबी निर्वहन करना होगा। बच्चो को शिक्षा के साथ संस्कार भी दे।सके अभाव में आज बच्चे उग्र स्वभाव के होकर गलत लोगो के प्रभाव में आ रहे है। इस अवसर पर प्रबन्धक अमीर अहमद ने कहा कि मुख्य धारा से जुड़ने के लिए शिक्षा बहुत ही अनिवार्य है जिसके बगैर किसी का उद्धार नही हो सकता। इस अवसर पर आकिब, मासूम, सैयद अली, अनामिका सिंह, असलम आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…