रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :स्थानिय नगर से सटे मानिकपुर असना नहर के पास स्थित मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना कमरुद्दीन साहब की पाक मजार पर शुक्रवार की रात जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें मौलानाओ ने इनके बताये हुए रास्ते पर चलते हुए दीन की सेवा करने को कहा।
पूर्व सांसद मौलाना ओबैदुल्लाह आज़मी ने कहा कि मौलाना कमरुद्दीन अशरफी एक महान शख्शियत थे ।आप कुरआन एवं हदीस के बताये हुए रास्ते पर चलते हुए कौम और दीन की सेवा में लगे रहते थे ।कौम के बहुत बड़े आलिम होने के बाद भी आपका जीवन एक आम आदमी की तरह था। आप का घमण्ड का रिस्ता दूर दूर तक नहीं था ।शिक्षा की रोशनी फ़ैलाने के उद्देश्य से पढना और पढ़ाना ही उनके जीवन का मकसद रहा ।श्री आज़मी ने कहा कि शिक्षा हासिल करना दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है बिना शिक्षा के हमारा जीवन अधूरा है।
जामिया अमजदिया मुबारकपुर के मुफ़्ती निजामुद्दीन ने कहा कि कमर ए मिल्लत की पूरी जिंदगी इल्म और अमल के नाम रही।दुनिया में अच्छे काम करने वाले को सदैव याद किया जाता है।नात ए कलाम इंतेखाब एवं गयासुद्दीन ने पेश किया। इस अवसर पर मो0जमाल अख्तर ,मौ कमाल अख्तर ,मुमताज आलम ,आसिम आज़मी ,डॉक्टर मलीह असगर ,ज़ाफ़र सादिक़ ,डॉक्टर सोहैल अनवर आज़मी आदि रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…