Categories: UP

जवान भांजे का गम कम ही नहीं हुआ था कि विधायक मुख़्तार के बहनोई का हुआ देहांत

आदिल अहमद // संजय ठाकुर

गाज़ीपुर। बसपा विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार को गहरा शोक पहुंचा है। मुख़्तार अंसारी की बड़ी बहन फिरदौसिया के शौहर सईद मुख्तार सिद्दीकी (65) का लंबी बीमारी के बाद रविवार की सुबह आठ बजे इंतकाल हो गया। वह काफी दिनों से किडनी तथा लीवर के रोग से पीड़ित थे। एक सप्ताह पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उनके घर मुहल्ला रायगंज लाया गया।

मगरिब की नमाज के बाद जनाजा निकला जिसमे हजारो लोग शामिल थे। सकलेनाबाद स्थित रौजा शाह जुनैद में उन्हें दफनाया गया है। उस मौके पर मुख्तार के बड़े भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, बेटे अब्बास अंसारी, मंसूर अंसारी संहित परिवार के सभी सदस्य भी मौजूद रहेंगे। मुख्तार अंसारी की मौजूदगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जब उनको मताधिकार की इजाजत नहीं दे रही है तो जाहिर है कि इस शोक के मौके पर भी उनका आना मुश्किल था। सिबगतुल्लाह अंसारी ने बताया कि बहन के घर दो साल के भीतर यह दूसरी बड़ी आफत आई है। पहले उनके इकलौते पुत्र साद सिद्दीकी को हार्ट अटैक हो गया था।

pnn24.in

Recent Posts