मऊ. रसड़ा नगर में आठ वर्षीय बच्ची आसिफा और उन्नाव काण्ड के विरोध में नौजवानों ने अपने अपने बाजुवो मे काली पट्टी बांध मौन जुलुस और कैंडल मार्च निकाला , सर्वप्रथम रसड़ा रेलवे स्टेशन राजू आर्ट के यहां से राष्ट्र गान से शुरू होकर जुलुस प्यारे लाल चौराहा होते हुये गाँधी पार्क में गाँधी जी को श्रद्धांजलि देते हुये मिशन रोड फिर भगत सिंह तिराहा पर जुलुस सभा के रूप में परिवर्तित हो गई एवं सभी पीड़ितों के लिये 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
जुलुस में चल रहे सभी नौजवानों के हाथों में विरोध स्वरूप तख्तियां थी एवं मौन होते हुये भी अजीब नाराज़गी देखी गई। भगत सिंह तिराहा पर सभा मे उपस्थित जावेद अंसारी ने कहा कि सरकार के कथनी और करनी में बहुत अंतर है, मोदी जी ने कहा था कि बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ परन्तु इस सरकार में बलात्कार होने पर भी उल्टे बलात्कारियो को बचाया जा रहा है । जो सरकार के मंशा के बिल्कुल विपरीत है। जुलुस का नेतृत्व जावेद अंसारी , सर्वदास कन्नौजिया, शिवशंकर रावत, सिद अंसारी और सहाबुद्दीन ने संयुक्त रूप से किया। जुलुस में अभिषेक कुमार, नवीन प्रजापति दाऊद अंसारी, राजू आर्ट, राहुल, दीपक, सुजीत, सज्जाद, अशरफ खान, अल्ताफ अंसारी, धनंजय कुमार, प्रकाश भारती, डब्लू अंसारी, बाबू भाई इत्यादि लोग उपस्थित दर्ज करवाई.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…