तारिक जकी.
कर्णाटक. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी एकजुट हो तो बीजेपी 2019 का चुनाव नहीं जीत पाएगी और उनके खिलाफ अगर सपा और बसपा एकजुट हो गई तो पीएम मोदी भी बनारस से अपनी सीट हार सकते हैं। कई निजी, क्षेत्रीय आंकाक्षाओं के बावजूद गठबंधन बनाने और इसे संभालने के प्रति गांधी ने भरोसा जताया। राहुल गाँधी कर्णाटक में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.
पत्रकारों से बात करते हुवे उन्होंने “दलित आक्रोश” पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “साफ कहूं तो मुझे नहीं लग रहा कि बीजेपी अगला चुनाव जीतेगी।क्योंकि दो चीजें है, विपक्षी एकता खास स्तर तक हो जाए तो चुनाव जीतना असंभव हो जाएगा। अभी विपक्षी एकजुटता एक बिंदु तक पहुंची है। यह सामान्य है।”
हर एक दल और उनके नेताओं की अलग अलग आकांक्षाओं के बीच विपक्षी एकजुट बनाने की कोशिश को लेकर सवाल पर राहुल ने विश्वास जताया कि इसका समाधान हो जाएगा। फिर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आई तो वह कनार्टक से सीखेगी कि किस तरह सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाता है। कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र राहुल गांधी कर्नाटक की यात्रा पर है. उन्होंने सफाई कर्मचारियों से बात भी की। मेयर आर संपत राय और सीएम सिद्धरमैया ने राहुल गांधी से कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन 7500 से बढ़ाकर 18000 रूपये कर दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…