पंडित रघुनाथ शास्त्री.
मेष – आज महिलाओं की ओर से सम्मान मिल सकता है। परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे तथा घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट का विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव हो सकता।
वृष – आज धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन प्रफुल्लित होगा।स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छा अवसर है। लंबे आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
मिथुन –आज मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए शिव जी की आराधना करें। दिन संयम और सावधानी से बिताएं। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता मिलेगी।
कर्क –आज सम्मान प्राप्त होगा। दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। व्यापार के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना अधिक है। साझेदारों से लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है।
सिंह –आज अधिकारियों से संभलकर रहने की जरूरत है। मन व्यग्र हो सकता है। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकता है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा।
कन्या –आज वाद-विवाद से बचकर रहें। शिक्षा के मामले में छात्रों को परेशानी आ सकती है। संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। मन में खिन्नता का अनुभव हो सकता।
तुला – आज संभव हो तो यात्रा टाल दे। मानसिकरूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रह सकती है। स्थायी संपत्ति से सम्बंधित कार्यों को सावधानी से पूरा करें।
वृश्चिक –आज आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्धि के योग हैं। नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर चित्त में प्रसन्नता बनी रहेगी। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है।
धनु –आज घर या व्यापार के क्षेत्र में जिम्मेदारी अधिक रहेगी। आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न ले।
मकर – पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होगा। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से अधिकारीगण संतुष्ट होंगे। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे।
कुंभ – आज खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह होने की आशंका है। धन का लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखे।
मीन – आज सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा।
ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क
मंगलवार, अप्रैल १०, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०६:११ सूर्यास्त: १८:४५
हिन्दु सूर्योदय: ०६:१४ हिन्दु सूर्यास्त: १८:४२
चन्द्रोदय: २७:०५+ चन्द्रास्त: १३:४२
सूर्य राशि: मीन चन्द्र राशि: मकर सूर्य नक्षत्र: रेवती
द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: वसन्त वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: वसन्त
हिन्दु लूनर दिनांक
शक सम्वत: १९४० विलम्बी चन्द्रमास: चैत्र –
अमांत विक्रम सम्वत: २०७५ विरोधकृत् वैशाख – पूर्णिमांत
गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: दशमी – पूर्ण रात्रि तकनक्षत्र,
योग तथा करण नक्षत्र: श्रवण – २३:२५ तक
योग: साध्य – २९:३०+ तक प्रथम करण: वणिज – १७:४० तक द्वितीय करण: विष्टि – पूर्ण रात्रि तक
अशुभ समय दूमुहूर्त: ०८:४४ – ०९:३३ वर्ज्य: २७:४८+ – २९:३३+ २३:१८ – २४:०४+ राहुकाल: १५:३५ – १७:०८ गुलिक काल: १२:२८ – १४:०१ यमगण्ड: ०९:२१ – १०:५४
शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: १२:०३ – १२:५३
अमृत काल: ११:४९ – १३:३६
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…