मृत्युंजय सिंह / सुशील राणा
ॠषिकेश (उत्तराखंड). चारधाम यात्रा के लिए अब कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 2034 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा व्यवस्थाएं भले ही अभी भगवान भरोसे हों, मगर चारधाम के लिए पैदल यात्रियों का कारवां आस्था पथ पर निकल पड़ा है। इन दिनों चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में प्रतिदिन पंद्रह से बीस पैदल यात्री यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।
चारधाम यात्रा के लिए फोटोमैट्रिक पंजीकरण का काम संभालने वाली त्रिलोक सेक्योरिटी सिस्टम के सुपरवाइजर प्रेम अनंत ने बताया कि इस बार ऑनलाइन पंजीकरण का भी अच्छा रिस्पांस आ रहा है। अब तक कुल 1557 लोग चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि 477 यात्री ऋषिकेश सेंटर में पंजीकरण कराकर पैदल यात्रा पर निकल चुके हैं। मंगलवार को ही 57 लोगों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण किया है। जबकि यात्रा के नजदीक आते ही अब यह आंकड़ा बढ़ने लगा है।
उत्तराखंड की प्रसिद्ध तीर्थयात्रा पर आज भी हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पैदल ही यात्रा करते हैं। इनमें ज्यादातर साधू-संन्यासी और आर्थिक रूप से कमजोर लोग होते हैं। देश भर में होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शिरकत करने के बाद विभिन्न अखाड़ों से जुड़े साधू-संत चारधाम यात्रा में समूह बनाकर पैदल ही यात्रा शुरू कर देते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…