गाजियाबाद / लोनी इन्द्रापुरी में सड़क दुर्घटना में मंगलवार देर रात एक युवक की मौत हो जाने पर परिजनों ने बुधवार सुबह स्टेट हाइवे स्थित इन्द्रापुरी पुलिस चौकी के पास जाम कर जमकर हंगामा काटा। प्रर्दशन कारियों ने करीब आधा घंटा रोड जाम कर आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी द्वारा दिए आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
शिव विहार निवासी जुनैद पुत्र तौकीर अपने चाचा के लड़के साजिद पुत्र अबदुल निवासी शिव विहार के साथ लोनी से बाइक द्वारा शादी समारहों से घर आ रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे इन्द्रापुरी चौकी से 500 मीटर की दूरी पर अचानक बाइक गिरने पर चालक सड़क पर गिर गए थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने जुनैद के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ा दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को मौस्चरी भेज दिया। वहीं परिजनों ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे इन्द्रापुरी पुलिस चौकी के पास ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी न होने पर विरोध में रोड़ जाम कर दिया। मौके पर पहुंच थाना प्रभारी रोजन त्यागी के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…