Categories: CrimeUP

दो दुकानों का ताला तोड़कर हजारों का माल पार

यशपाल सिंह
आजमगढ़-गंभीरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने बिंद्राबाजार मोड़ पर स्थित दो दुकानों का ताला चटका कर हजारों का माल पार कर दिया। पीड़ितों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। घटना के बाबत थाने में तहरीर दे दी गई है।
बिंद्राबाजार चौक पर चंद्र प्रकाश सेठ पुत्र रामरतन सेठ की मिठाई की दुकान है। शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला चटका दिया। साथ ही काफी मात्रा में मिठाई उठा ले गये। इसके पश्चात चोर कुछ दूरी पर स्थित इसरार इलेक्ट्रिक की दुकान का ताला चटकाया जहां से चोरों ने रिपेयरिंग के लिए आए मोटर आदि उठा ले गये। पीड़ित दुकानदारों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे। घटना के बाबत गंभीरपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts