Categories: CrimeUP

मेले में छेड़खानी को लेकर मारपीट

प्रदीप कुमार दुबे

सुरेरी थाना क्षेत्र के इटाये बाजार में आम्बेडकर जयंती के अवसर पर मेले के आयोजन में रात लगभग आठ बजे छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
एक पक्ष के राहुल गौतम, सुनील गौतम निवासी सुंदरपुर परणाव को गंभीर चोटें आई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
देर रात घायल युवकों के परिजनों द्वारा नेवढि़या थाने पर पाँच नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी गई हैं। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस ने एक आरोपित की गिरफ्तारी भी कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने दूसरे पक्ष के युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया हैं।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढि़या विनोद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts