Categories: Crime

बाइक चोर की निशानदेही पर तीन चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

मृत्युंजय सिंह

नैनीताल ( उत्तराखंड )।। रामनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक शातिर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तीन दोपहिया वाहन बरामद किए। उसका एक साथी भागने में सफल रहा।  बरामद वाहनों में दो बाइक और एक स्कूटी है। ये वाहन हरियाणा, काशीपुर व जसपुर क्षेत्र से चुराए गए। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मालधन के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे एक बाइक सवार युवक को रोका। उसके पास से बरामद बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में उसने अपना नाम तुमड़िया डेम निवासी गुरमीत सिंह बताया। उसने बताया कि उसने अपने दोस्त मालधन निवासी कालू के साथ दो अन्य वाहन भी चोरी किए। इसमें एक बाइक व एक स्कूटी है। इस पर पुलिस ने गुरमीत की निशानदेही पर मालधन के जंगल में छिपाकर रखी गई एक बाइक व स्कूटी भी बरामद कर ली

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts