कोटद्वार ( उत्तराखंड )।। कोटद्वार में चल रही सेना भर्ती रैली में गुरुवार को पौड़ी की यमकेश्वर, थलीसैंण व पौड़ी ब्लॉकों के युवाओं ने दम दिखाया। 4432 युवाओं में से 749 युवाओं ने निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर अगले दौर में प्रवेश किया।
गढ़वाल रायफल्स रेजीमेंट सेंटर के तत्वावधान में कोटद्वार स्थित वीसी गबर सिंह सेना कैंप में चल रही 12 दिवसीय भर्ती रैली के तीसरे दिन पौड़ी जनपद के यमकेश्वर, थलीसैण व पौड़ी ब्लाकों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। इन ब्लाकों से 5176 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से 4432 युवाओं ने रैली में भाग लिया।
सुबह चार बजे शुरू हुई भर्ती रैली प्रक्रिया में दो-दो सौ के ग्रुप में युवाओं को मैदान तक ले जाया गया। भर्ती निदेशक कर्नल आरएस चाट्ठा ने बताया कि भर्ती रैली में भाग लेने वाले 4432 युवाओं में से 749 युवा ही निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर अगले दौर में प्रवेश कर पाए। लखनऊ मुख्यालय के ब्रिगेडियर संजय राय ने सेना भर्ती रैली का जायजा लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…