वाराणसी. आज वाराणसी मे कांग्रेसजनों ने पेट्रोल और डीजल मे लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में साइकिल रैली निकालकर अपना विरोध प्रकट किया। इस रैली को बाबा विश्वनाथ मंदिर के महंत कुलपति तिवारी जी ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया । यह साइकिल रैली भारत माता मंदिर से आरंभ होकर इंग्लिशिया लाइन , मलदहिया होते हुए लहुराबीर आजाद पार्क के पास समाप्त हुई।
अब साईकिल की ज़रुरत भारत के सभी नागरिकों को पड़ेगी – अजय राय
जहा पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि अब साइकिल की जरूरत पूरे देश के नागरिकों को पड़ने वाली है क्योंकि यह जो मोदी सरकार बनी है यह देश की जनता को पूरी तरह से लूट रही है। मीडिया के पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि साइकिल आम आदमी के लिए है, गरीबों के लिए है, ना कि सिर्फ सपा के लिए है, यह अलग बात है कि साइकिल सपा का सिंबल है
अंबानी , मोदी साथ-साथ, इसलिए पेट्रोल, डीज़ल के नही घट रहे दाम – अजय राय
अजय राय ने बताया कि हमारा साइकिल मार्च निकालने का मकसद आम जनता को जागरूक करना है । मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जताकर तेल में हो रही बढ़ोतरी को कम कराना है। देखा जाए तो अगल-बगल के देशों में तेल सस्ता है। लेकिन हमारे भारत में ही तेल अधिक महंगा है और महंगा होता जा रहा है। क्योंकि इस पर अंबानी का कब्जा है, अंबानी पूरी तरह से कब्जा किये हुए हैं क्योंकि अंबानी मोदी जी के साथ हैं। इसलिए पेट्रोल डीजल महंगा है और हम सब लोगों की पहले से ही यह मांग है कि इसे जीएसटी मे लाया जाये
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…