मऊ। मोहम्मदाबाद मऊ मुख्य मार्ग पर स्थित आदर्श नगर मोहल्ले के समीप मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन में आमने-सामने हुई भिड़ंत में गुरुवार की सुबह मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, दूसरा घायल 18 वर्षीय यशवंत पुत्र शिवचंद जो उशी मोहल्ले का था घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय संजय पुत्र राम प्रसाद निवासी जमालपुर पोखरा अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से मोहम्मदाबाद से घर जा रहा था कि मऊ की तरफ से तीव्र गति से आ रही चार पहिया वाहन ने आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे संजय एवं यशवंत एक और सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गये। आसपास के लोगों ने संजय को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा मृतक संजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।दूसरे घायल यशवंत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया है। मौका पाकर चार पहिया वाहन फरार हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…