Categories: UP

आग से झुलसी विवाहिता की मौत

तारिक खान

इलाहाबाद। करछना थाना क्षेत्र के बसही गांव में गत दिनों एक नवविवाहिता ने मिट््टी का तेल डालकर आग लगा लिया। परिवार के लोगों ने उसे नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गयी।
मिर्जापुर जनपद के ड्रमनगंज निवासी मोहम्मद इस्लाम की 20 वर्षीय पुत्री अफसाना का निकाल 24 मार्च 2018 को जिले के करछना थाना क्षेत्र के बसही गांव निवासी मोम्मद सुहैल पुत्र मोहम्मद अकरम के साथ हुआ था। आठ मई को पति से विवाद होने पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। परिवार के लोगों ने बचाकर उसे तत्काल नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की देर रात मौत हो गयी। मृतका के ससुर ने बताया कि पति टेलर का काम करता है। मृतिका छः भाई तीन बहन में छोटी थी। मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर थाने में दी है।

aftab farooqui

Recent Posts