इलाहाबाद। झूंसी थाना क्षेत्र के शेरडीह गांव में बीती बुधवार की देर रात पत्नी से विवाद होने से क्षुब्ध पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झूंसी थाना क्षेत्र के शेरडीह गांव निवासी स्वर्गीय जिया लाल यादव का 35 वर्षीय पुत्र साधु यादव मुम्बई में रहकर प्राइवेट काम करके एक पुत्र, एक पुत्री एंव पत्नी सोना देवी का पालन पोषण करता था। बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व साधु यादव मुम्बई से घर आया था। बुधवार की देर रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर उसे रस्सी से छत के चुल्ले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में जब पत्नी की नींद टूटी तो देखा साधु यादव फांसी पर लटक रहा था। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच घर के अन्य सदस्य एवं पड़ोसी एकत्रित हो गये और तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…