मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। नवाबगंज के मंसूराबाद बाजार से शनिवार की सुबह घर जा रहे बुर्जूग की बाइक की चपेट में आने से इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंची, तो खलबली मच गई। पुलिस शव को कब्जे लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर कायस्थान निवासी हरी लाल हरिजन (६5) पुत्र स्वर्गीय मयकू लाल खेती किसानी करता था। शनिवार की सुबह मंसूराबाद से अपने घर जा रहा था। जैसे गांव के समीप पहुंचा, तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने बुर्जूग को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। बाइक चालक अपने वाहन को छोड़कर भाग निकला। जिसे पुलिस अपनी हिरासत में ले लिया। घायल को आनन-फानन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया। उसके पहले रास्ते में बुर्जूग ने दम तोड़ दिया। । बुर्जूग की मौत की खबर पाकर थाना नवाबगंज पहुंचे, और शव को देखकर विलख पड़े। पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…