Categories: CrimeUP

स्वर्णकार की गोली मारकर हत्या, तनाव

मो आफताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। फूलपुर थाना क्षेत्र में मैलहन गांव के समीप शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशो ने स्वर्णकार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और तनाव के मद्दे नजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फूलपुर के अन्जही मोहल्ला निवासी विनोद कुमार केशरवानी उर्फ बबलू 42वर्ष पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम केशरवानी तीन भाई थे। जिसमें से एक की मार्ग दुर्घटना में और दूसरे की बीमारी से मौत हो गई। परिवार में विनोद कुमार ही जिम्मेदार था। वह मुबारकपुर चैराहे पर सोने-चांदी की दुकान के सहारे पत्नी सीमा केशरवानी और एक बेटी एवं दो बेटों सहित पूरे परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह प्रतिदिन की भांति विनोद शनिवार की सुबह दुकान जाने के लिए बाइक से निकला। रास्ते में फूलपुर थाना क्षेत्र के मैलहन गांव के समीप बाइक सवार दो अपराधी उसकी बाइक ओवरटेक करते हुए रोका जब उक्त स्वर्णकार ने विरोध किया गोली चला दी। गोली लगते ही विनोद बाइक सहित सड़क पर गिर गया। अपराधी वहां से भाग निकले।

वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फूलपुर इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उसकी सांसे चल रही थी। वह उसे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की खबर आलाधिकारियों को दी। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील कुमार सिंह सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर हत्या की जानकारी होते ही फूलपुर के व्यापारी में आक्रोश व्याप्त हो गया है। व्यापारियों ने भाजपा के नेताओं से सम्पर्क किया। हत्या की खबर मिलते ही फूलपुर भाजपा विधायक प्रवीण सिंह पटेल, भाजपा गंगापार अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, फाफामऊ विधायक विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व चेयर मैन भाजपा नेता अमरनाथ यादव सहित क्षेत्रीय नेता स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक स्वर्णकार की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के लिए एसआरएन ले जाते समय मौत हो गई। हत्या की वजह क्या है, यह अभी राज बना हुआ है। फूलपुर में लगातार हो रही हत्याओं से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में दहशत का माहौल बन चुका है। अबतक एक के बाद एक चार लोगों की हत्याएं हो चुकी है। लेकिन पुलिस अपराधियों पर शिकन्जा कसने में नाकाम साबित हो रही है।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts