Categories: UP

कर्जनपुल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

मो आफताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। नगर के शिवकुटी थाना क्षेत्र में स्थित कर्जनपुल के नीचे गंगा में रविवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जेे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
शहर के कैन्ट थाना क्षेत्र के कमलानगर स्टैनली रोड निवासी अंकित 18वर्ष पुत्र कल्लू दो भाईयों में बड़ा था। उसे एक बहन भी है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात वह घर से वगैर बताये निकला और वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे खोजने लगे, लेकिन उसका कोई पता नहीं पाया। रविवार की सुबह पुलिस ने सूचना दिया कि उसका शव शिवकुटी थाना क्षेत्र में स्थित कर्जनपुल के नीचे गंगा में पाया। खबर मिलते ही अंकित की मां ममता सहित परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया। पुलिस कहना है कि किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है।

aftab farooqui

Recent Posts