मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद के सत्र जून-2018 की परीक्षायें प्रदेश मंे ग्यारह क्षेत्रीय केन्द्रों के 85 परीक्षा केन्द्रों पर 29 मई से प्रारम्भ होकर सात जुलाई तक चलेगी।
उक्त जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डा.गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षाएं तीन पालियों में प्रातः 7 से 10 बजे, दोपहर 11 से 2 बजे तथा सायं 3 से 6 बजे बजे तक आयोजित की जायेगी। प्रदेश के 11 क्षेत्रीय केन्द्रों इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, कानपुर, आगरा, झांसी, नोएडा, मेरठ तथा फैजाबाद से सम्बद्ध 800 अध्ययन केन्द्रों में पंजीकृत लगभग पचास हजार शिक्षार्थी प्रदेश में स्थित 85 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा देंगे।
डा.द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आॅनलाइन कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर विश्वविद्यालय के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…