मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। जिले के मेजा थाना क्षेत्र में पंडित का पुरा गांव के समीप सोमवार की सुबह हावड़ा दिल्ली रेल मार्ग पर मां-बेटी का शव पाया गया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
मेजा के सोरांव गांव निवासी शकुन्तला देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश ने अपनी 25 वर्षीय बेटी कविता की शादी दो वर्ष पूर्व हिन्दू-रीति रिवाज से मेजा के ही भवानीपुर कठौली गांव निवासी संजय कुमार के साथ की थी। संजय मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम कविता अपनी पांच माह की बेटी बुलबुल को लेकर ससुराल से निकली और वापस नहीं लौटी। सोमवार की सुबह पंडित का पुरा मेजा रोड के सामने हावड़ा दिल्ली रेलवे लाइन पर मां-बेटी का शव पाया गया।
ग्रामीणों की सूचना पुलिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। इस बीच उसे खोजते हुए उसके मायके वाले भी वहां पहुंचे और उसकी पहचान किया। मृतका के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि वह दो बहन और दो भाई थे। शादी के बाद से लगातार ससुराल के लोग एवं पति दहेज के लिए परेशान करते थे और छह माहपूर्व विवाद को लेकर पंचायत भी हुई थी। लेकिन दहेज लोभियों ने उसकी हत्या कर दी और शव रेलवे ट्रैक पर फेककर फरार हो गये है। पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेन्द्र नाथ चैधरी कहना है कि मां-बेटी की मौत को ग्रामीण आत्महत्या बता रहें है। लेकिन जबतक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तबतक कुछ कहना ठीक नहीं है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…