आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। सीबीएसई की दसवीं का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हो गया। जिसमें एएसएसआईएसआई कान्वेंट स्कूल एटा उ.प्र की नन्दिता गुप्ता ने 495 अंक पाकर टाॅप किया है। इसके पश्चात् चार छात्राओं ने 494 अंक प्राप्त कर क्रमश टाॅप फाइव में अपना नाम दर्ज कराया है।सीबीएसई इलाहाबाद की क्षेत्रिय अधिकारी श्वेता अरोरा ने बताया कि कानपुर कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल की शुभांगी, फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर की जेबा परवीन, कानपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल बिठूर की नन्दिता बिश्वास एवं लखनऊ के डीपीएस सेकेण्डरी रक्षा खण्ड एल्डेको कालोनी की सृष्टि माथुर ने 494 अंक पाकर क्रमशः द्वितीय से पांचवे स्थान तक टाॅपर रहीं। वहीं इलाहाबाद के एमपीवीएम गंगागुरूकुलुम की दिव्या 492 अंक पाकर जिले की टाॅपर रही। बेथनी कान्वेंट स्कूल नैनी से मन्नत मिश्रा एवं महर्षि विद्या मंदिर कालिन्दीपुरम् से प्राची सिंह ने 490 अंक प्राप्त कर द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…