Categories: Crime

युवक की हत्याकर शव फेका, जांच जारी

आफताब फारुकी

इलाहाबाद। मेजा थाना क्षेत्र में भैरोदह पहाड़ी के समीप बुधवार की सुबह नहर के किनारे एक युवक का शव पाया गया। उसकी धारदार हथियार से गलारेत कर हत्या की गई है। शव की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उसकी पहचान नहीं हो सकी।

मेजा के कोहड़ारघाट में स्थित भैरोदह पहाड़ी के पास स्थित नहर के समीप खेत में एक 30वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में ग्रामीणों ने देखा तो चैकीदार को खबर दी। चैकीदार ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या तीन पूर्व की गई होगी। उसका गला धारदार हथियार से काटा गया है। पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेन्द्र नाथ चैधरी ने बताया कि एक युवक का शव बुधवार की सुबह नहर के किनारे पाया गया है। उसकी हत्या तीन दिन पूर्व की गई है। पहचान न हो पाने की वजह से कोई क्लू नहीं मिल पा रहा है। मामलेे की जांच की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts