आफताब फारुकी
इलाहाबाद I थाना नवाबगंज क्षेत्र के रामनगर निवासी मो. शमीम मुम्बई में रहकर नौकरी करता है। बुधवार सुबह उसके दो बेटे फैसल (16) और अफजल(14) पड़ोसी लड़के तौफीक (14) पुत्र शकील के साथ गांव के पास स्थित घाट पर नहाने चले गए। नहाते समय तौफीक और फैसल गंगा की बीच धारा में पहुंच गये और डूबने लगे। अफजल ने भाई को डूबते हुये देखा तो शोर मचाते हुए भाई को बचाने के लिये गंगा में छलांग लगा दिया और खुद भी डूबने लगा।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों और स्थानीय मल्लाहों ने दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन अफजल का कोई पता नहीं चल रहा था। जानकारी शृंग्वेरपुर पुलिस चौकी में दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी सुरेन्द्र शुक्ल हमराहियों के साथ पहुंच गये। शहर से गोताखोरों को बुलाया गया। स्थानीय मल्लाहों और गोताखोरों के अथक प्रयास से शाम करीब पांच बजे अफजल की लाश बरामद हुई। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया। अफजल दो भाईयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…