आफताब फारुकी
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुण्डेरा मण्डी के पास एक ट्राली रिक्शा चालक मंगलवार की दोपहर अचेतावस्था में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मोती लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गयी। जामातलाशी में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को खोज निकाला।
नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के बेगम सरांय झुग्गी झोपड़ी निवासी अशोक कुमार 45 पुत्र स्वर्गीय रोशन लाल रिक्शा ट्राली चलाकर पत्नी चन्द्र देवी का पेट पालता था।
मंगलवार की दोपहर मुण्डेरा मण्डी के समीप अचेतावस्था में पाया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल मोती लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां मंगलवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गयी। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी व पड़ोसियों ने बताया कि अशोक तीन वर्ष पूर्व नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा करके अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया था। पत्नी ने मकान बेचकर उसका इलाज कराया। उसके बाद से यह लोग बेगम सराय में झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने लगे और जीवन यापन के लिए रिक्शा ट्राली चलाने लगा। इसी बीच उसके साथ यह हादसा हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…