आफताब फारुकी
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने दो दिवसीय दौरे पर 24 मई को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने हेतु राजकीय वायुयान द्वारा सायंकाल छह बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने देते हुए बताया है कि उपमुख्यमंत्री वहां से सर्किट हाउस आने पर कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट कर संगम तट पर हरिहर गंगा आरती समिति द्वारा आयोजित गंगा महोत्सव में सायंकाल सात बजे मां गंगा की आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अरैल घाट पर महाकाल आरती समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर वहां भी मां गंगा की आरती पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि रात्रि सर्किट हाउस में विश्राम करने के उपरांत 25 मई को नगर में आयोजित कार्यक्रमों में सहभाग करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…