आफताब फारुकी
इलाहाबाद। लालापुर थाना क्षेत्र के पड़वा यमुनाघाट पर नहाने गये एक ट्रक के खलासी की डूबने से मौत हो गयी। काफी खोजबीन के बाद उसका शव पानी से निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद जौनपुर के थाना मुगराबादशाहपुर के दरियांव गांव निवासी स्वर्गीय रामजसपाल का 23 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार पाल ट्रक में खलासी का काम करके अपनी मां चम्पा देवी, एक भाई और एक बहन का पालन पोषण करता था। गुरूवार को चालक के साथ ट्रक लेकर लालापुर थाना क्षेत्र के उक्त घाट पर बालू लोड करने गया था। जहां वह यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों एवं मल्लाहों की मदद से उसके शव को बाहर निकालकर पंचनामें की काररवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…