कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : छात्रवृत्ति पाने के लिए छात्र-छात्राओं का हर रोज सरकारी दफ्तरों में नया जतन हो रहा है। लेकिन छात्र नियम- कायदों से पूर्णतया अनभिज्ञ है। शासन ने इस बार छात्रवृत्ति पाने के लिए भी मेरिट क्रम तैयार कराया है। छात्रों को छात्रवृत्ति पाने के लिए अपने ही नंबरों की तैयार ग्रेडिंग में अव्वल स्थान पाना होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया है कि आन लाइन छात्रवृत्ति में आवेदन के सापेक्ष अव्वल अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है।
जिले में 57 हजार 721 अभ्यर्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। इनमें चार ग्रुप बनाए गए हैं। इसके अलावा छात्रवृत्ति वितरण में छात्रों को ग्रेडिंग सिस्टम से भी गुजरना होगा। तैयार की गई ग्रेडिंग में 33 फीसद अंक पाने वाले को 2 अंक, 33 से 45 फीसद अंक पाने वाले को 4 अंक, 45 से 60 फीसद अंक पाने वाले को 6 अंक,60 से 75 फीसद अंक पाने वाले को 8 अंक और 75 से अधिक अंक पाने वाले को 10 अंक दिए जाएंगे। इसी क्रमवार तैयार की गई मेरिट से छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अब तक 36 हजार 497 छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। बाकी का प्रयास जारी है। जो शिकायतें दर्ज की जा रहीें हैं उनका मौके पर निस्तारण भी किया जा रहा है। छात्रवृत्ति की नई सूची भी तैयार कराई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…