इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है अपराधी सड़कों पर खुलेआम नंगा नाच कर रहे हैं । ताजा मामला इलाहाबाद का है जहां इविवि के पूर्व छात्र नेता व हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह सोनू के जमानत पर छूटने पर उसके साथियों ने सैकड़ों गाड़ियों के साथ जुलूस निकाला। उसके समर्थकों ने इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के हॉलैंड हॉल छात्रावास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर जश्न मनाया।
छात्र नेता अभिषेक सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ इलाहाबाद में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। सोनू सिंह को जौनपुर जेल से छूटने के बाद उसके समर्थकों ने जौनपुर से लेकर इविवि तक जुलूस निकाला और हवाई फायरिंग की। पुलिस ने खुलेआम गुंडागर्दी करने के मामले पर मात्र हर्ष फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज किया है । इस तरह खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो देखने के बाद तो यही लगता है कि इलाहाबाद में कानून का राज खत्म हो गया है और अपराधी बेलगाम हो गये है । वही जब इस मामले पर एसएसपी इलाहाबाद से बात की गई तो एसएसपी साहब का तो चौकाने वाला जवाब मिला । उन्होंने कहा कि जेल से छूटे एक व्यक्ति द्वारा बिना परमिशन के जुलूस निकाला । बिना परमिशन के जुलूस निकालने का मुकदमा दर्ज किया गया है । खुलेआम फायरिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब सबूत मिलेगा तो कार्यवाही की जायेगी ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…