आफताब फारुकी
इलाहाबाद । सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक हरहर शिवपुर गांव के समीप दो मोटर साइकिलों की हुई भिड़न्त में शासकीय अधिवक्ता के बेटे की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन युवक घायल हो गये।
शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र एम.जी.मार्ग निवासी शासकीय अधिवक्ता अखिलेश कुमार का 18 वर्षीय बेटा विनायक यादव उर्फ युवराज अकेला वारिश था। गुरूवार की सुबह घर से वह बाइक लेकर नवाबगंज जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि इलाहाबाद लखनऊ राजमार्ग पर सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक हरहर शिवपुर गांव के समीप उसकी बाइक सामने से आ रही मोटर साइकिल से अचानक जा भिड़ी। भिड़न्त इतनी तेज थी कि युवराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गये। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवकों को तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया। हादसे में मृत विनायक यादव उर्फ युवराज के परिजनों को खबर दी। खबर मिलते ही शासकीय अधिवक्ता सहित पूरा परिवार बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…