यशपाल सिंह
आजमगढ़. गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अरारा गांव में बुधवार की रात को चोर मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखे नकदी समेत लगभग एक लाख रुपये की कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
अरारा गांव निवासी वेद प्रकाश ¨सह पुत्र विश्वनाथ ¨सह के मकान में बुधवार की रात को चोर पीछे से बास की सीढ़ी लगाकर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने घर में घुसकर दस हजार रुपये नकदी के अलावा जेवर, कपड़ा समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। जिससे उन्हें चोरी की जानकारी रात में नहीं हो सकी। सुबह परिवार के लोग जब सो कर उठे तो तब उन्हें जानकारी हुई। परिजनों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर गंभीरपुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चौधरी मौके पर पहुंच गए और घटना की छानबीन की। पीड़ित गृह स्वामी ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए गंभीरपुर थाने पर तहरीर दी। पीड़ित ने चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग एक लाख से अधिक का बताया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने इस घटना का जल्द ही खुलासा कर लिए जाने का दावा किया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…