यशपाल सिंह
आजमगढ़. रौनापार के काखभार गांव में गुरुवार को सुबह शराब की दुकान को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। दुकान का विरोध कर रहे एक भाई की हालत गंभीर होने पर मौका मिलते ही ग्रामीण भी सामने आ गए और घायल को चारपाई पर लिटा कर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण दलित बस्ती से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फोर्स ने समझा कर किसी तरह जाम समाप्त कराया और गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
रौनापार थाने के काखभार दलित बस्ती निवासी राजकुमार को इंदिरा आवास मिला है। उसने आवास में देशी शराब की दुकान खुलवा दिया है। बगल में ही रह रहे बड़ा भाई राजाराम का परिवार दुकान खुलने के बाद से ही विरोध करता चला आ रहा है। इसके अलावा ग्रामीण भी विरोध करते आ रहे हैं। गुरुवार को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे शराब की दुकान को हटाने को लेकर दोनों सगे भाई राजकुमार और राजाराम के परिवार में भिड़त हो हो गई। एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में दुकान का विरोध कर रहा 40 वर्षीय भाई राजाराम पुत्र मिट्ठू गंभीर रूप से घायल हो गया। छोटा भाई राजकुमार और उसकी पत्नी विमला देवी भी घायल हो गई। इस बीच गंभीर रूप से घायल राजाराम को चारपाई पर लिटा कर ग्रामीण सड़क पर ले गए और बाजार में चक्का जाम कर दिया। दुकान हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए।
इस दौरान आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग जाम हो गया। जाम की सूचना मिलने पर रौनापार थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर ग्रामीण बस्ती से शराब की दुकान की मांग पर अड़ गए। जाम करने वालों में महिला ,पुरुषों और बच्चे लाठी डंडे लिये हुए थे । रौनापार थाना प्रभारी संदीप यादव ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…