यशपाल सिंह
आजमगढ़ : थाने से लेकर अधिकारियों तक सुनवाई न होने से क्षुब्ध एक फरियादी ने एसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया। कार्यालय के बाहर खड़े पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। मामला मंगलवार दोपहर की है।
गोंडा जिले के कौलिया थाना क्षेत्र के मल्लापुर बाजार निवासी अमित कुमार सोनी पुत्र रामकृपा सोनी की शादी छह साल पूर्व अतरौलिया क्षेत्र की एक युवती के साथ हुई है। अमित का कहना है कि शादी के कुछ साल तक उसकी पत्नी अपने ससुराल में रही। इसके बाद वह मायके आ गई। पत्नी की विदाई के लिए जब भी वह अपने ससुराल जाता था तो ससुराल के लोग उसे मारपीट कर भगा देते थे। पत्नी भी उसके साथ ससुराल जाने से इंकार कर दे रही थी। पत्नी की विदाई के लिए उसने थाने से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगाई पर कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार की दोपहर को वह अपनी फरियाद लेकर पुलिस कार्यालय आया। एसपी से भी मिलकर पत्नी की विदाई के लिए प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाया।
सूत्रों का कहना है कि वह एसपी से मिलकर कार्यालय से बाहर निकलकर आया। काफी देर तक इधर उधर घूमता रहा। इसके बाद दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एसपी कार्यालय पर पुन: पहुंचा। कार्यालय परिसर में ही उसने बोतल में रखा पेट्रोल अपने शरीर पर डाल लिया। इस बीच आत्मदाह के लिए जैसे ही माचिस निकालकर जलाने जा रहा था तभी पुलिस ने माचिस छीन लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके जेब से लिफाफे में रखा सुसाइड नोट, मोबाइल, पांच सौ रुपये बरामद हुआ। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ कर एसपी के समक्ष ले गए। एससी रवि शंकर छवि ने शहर कोतवाली पुलिस को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…