आजमगढ़ : भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ व अखिलेश मिश्र गुड्डू सहित अन्य पदाधिकारी बुधवार को मेडिकल कालेज पहुंचे। व्यवस्था की पड़ताल की। इस दौरान वह सबसे पहले प्राचार्य कक्ष में दाखिल हुए। जिलाध्यक्ष व अखिलेश मिश्र ने हास्पिटल के उपकरणों को अन्यत्र जिले में भेजने व स्टाफ नर्सों के स्थानांतरण, कैंपस में नेटवर्क की समस्या, परिवहन सुविधा, एंबुलेंस की व्यवस्था आदि मुद्दों पर प्राचार्य से वार्ता की। प्राचार्य डा. ीआरपी शर्मा ने सभी समस्याओं को क्रमवार नोट किया और फिर बारी-बारी से जवाब दिया।
प्राचार्य ने उपकरणों के स्थानांतरण के मुद्दे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह निराधार है। एक भी उपकरण यहां से स्थानांतरित नहीं हुआ है। स्टाफ नर्सों के स्थानांतरण के मुद्दे पर प्राचार्य ने कहा कि यह शासन स्तर का मामला है जैसा निर्देश होता है उसका पालन किया जाता है। स्टाफ नर्सों की कमी के बाबत प्राचार्य ने कहा कि शासन स्तर से जल्द ही स्टाफ नर्सों की कमी को पूरा करने का आश्वासन मिला है। परिवहन व संचार के मुद्दे पर प्राचार्य ने जिलाध्यक्ष से खुद पहल करने का प्रस्ताव रखा। इस पर जिलाध्यक्ष ने परिवहन मंत्री व संचार मंत्री से इस समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर बृजेश यादव, हरिवंश मिश्रा, संतप्रसाद अग्रवाल, सत्यप्रकाश पांडेय, डा. दिनकर राय, धनंजय राय, गणेश मिश्रा, सूर्यमणि ¨सह, रविशंकर तिवारी, संतोष दुबे आदि उपस्थित रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…