यशपाल सिंह
(आजमगढ़) : रौनापार थाना क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में एक महिला की गुरुवार की दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पंचायतनामा बनाकर शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा के मूल निवासी दुलारी देवी पत्नी राम कुमार रौनापार थाना क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में हरिप्रसाद के मकान में किराए पर पति के साथ रहती थी। वह रौनापार थाना के सामने चाट पकौड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। गुरुवार की सुबह पति के साथ वह अजमतगढ़ से सुदनीपुर अपने किराए के मकान पर आई थी। मकान पर आने के कुछ देर बाद उसका पति सिम कार्ड लेने के लिए आजमगढ़ बाजार चला गया था। इस बीच उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर पाकर पति मौके पर पहुंच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रौनापार थानाध्यक्ष संदीप यादव ने घटना की छानबीन की। छानबीन के बाद शव को उन्होंने परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया। मृत दुलारी के दो पुत्र शिवानंद व सच्चिदानंद थे, जिनकी काफी अर्से पूर्व ही मौत हो चुकी है। दो पुत्रियों का भी विवाह हो चुका
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…