यशपाल सिंह
आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के धरवारा गांव स्थित सुखी पोखरी से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं ग्रामीणों ने उक्त वृद्ध की हत्या करने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
धरवारा गांव के सिवान में स्थित सुख चुके पोखरे के पास शुक्रवार की भोर में ग्रामीण शौच के लिए गए थे। ग्रामीणों की नजर पोखरे में 60 वर्षीय वृद्ध के शव पर पड़ी तो वे सन्न रह गए। शव मिलने की खबर पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद व दीदारगंज थानाध्यक्ष मंजय ¨सह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। एसओ ने बताया कि मृत वृद्ध के एक पैर में चप्पल था, वह लुंगी पहने हुए था। ग्रामीणों ने उक्त वृद्ध की हत्या किए जाने की आशंका जताई। जबकि एसओ ने हत्या की बात से इंकार किया। उनका कहना है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थता था। क्षेत्र में कई दिनों से घूम फिर कर रहता था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…