Categories: CrimeUP

18 वर्षीय युवक को सोते समय बदमाशों ने मारी गोली

यशपाल सिंह

आजमगढ़-अहरौला थाने के छतौना गांव में ननिहाल गए 18 वर्षीय युवक की घर के अंदर सोते समय गुरुवार को दिनदहाड़े किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी । गोली लगने से मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव लेकर थाने चली आई। थाने में  परिजनों में कोहराम मचा रहा। देर रात तक पुलिस घटना के संबंध में जांच पड़ताल करती रही। मृत युवक अहरौला थाने के छतौना गांव के प्रधान हीरा यादव का भांजा था।
फूलपुर कोतवाली के उदपुर गांव निवासी अमित उर्फ छोटू पुत्र महेंद्र यादव का अहरौला थाने के छतौना गांव में ननिहाल है। उसके मामा हीरा यादव ग्राम प्रधान हैं। अमित गुरुवार को सुबह अपने ननिहाल गया था। लगभग चार बजे शाम को बरामदे से सटे कमरे में सोया हुआ था। इस बीच किसी ने उसके सिर में गोली मार दी और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान से पूछताछ के बाद शव को लेकर थाने चली आई। हत्या किए जाने के कारणों को लेकर  पुलिस देर रात तक पुलिस उलझी रही।
अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी का कहना है कि पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि  मृत युवक कमरे में सोया था। दरवाजा खुला हुआ था। इस बीच किसी ने उसके सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। अभी इस संबंध में ग्राम प्रधान की ओर से तहरीर नहीं मिली है। बहरहाल जांच पड़ताल जारी

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts