उमेश गुप्ता
बलिया : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटर की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। परीक्षा में नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर के अनुभव शुक्ल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर देवस्थली विद्यापीठ के प्रशांत ¨सह व ज्ञानपीठिका के सूरज कुमार वर्मा रहे जिन्होंने एक समान अंक प्राप्त 94.8 प्रतिशत प्राप्त किया। तीसरे नंबर पर ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंड्री स्कूल वंशीबाजार की रोजी परवीन रही जिन्होंने 94.5 अंक प्राप्त किया है। परीक्षा का रिजल्ट देखने की व्यवस्था विद्यालयों में ही की गई थी। जहां अभिभावक व बच्चे भारी संख्या में मौजूद थे। अपना रिजल्ट पाकर सभी छात्र-छात्राएं उछल पड़े। वहीं उनके अभिभावकों ने भी एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। रिजल्ट देखने के लिए सुबह से ही कालेजों में लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया। भीषण गर्मी में भी छात्र-छात्राओं में रिजल्ट को लेकर उत्साह बना रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…