बलिया : जिलाधिकारी ने थानों पर तैनात पुलिस अफसरों से दो टूक कहा है कि थाना समाधान दिवस पर आने वाले मामलों के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए उसका निस्तारण कराएं। फरियादी ऐसे दिवसों पर न्याय के प्रति पूरी तरह आश्वस्त होकर आता है, लिहाजा इसका विशेष ख्याल रखते हुए हर फरियादी की समस्या को निस्तारित कराएं।
जिलाधिकारी शनिवार को एसपी श्रीपर्णा गांगुली के साथ गड़वार व पकड़ी थाने पर थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों को सुन रहे थे। डीएम ने सभी शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि समस्या का समाधान जरूर होगा। जमीनी विवाद के मामलों में कहा कि थाने की पुलिस व राजस्व लेखपाल व कानूनगो आपसी सामंजस्य बनाकर त्वरित निस्तारण कराना सुनिश्चित कराएं। दोनो पक्षों से बातचीत करने के बाद सुलह समझौते कराने का भी हरसम्भव प्रयास करें तो बेहतर होगा। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित राजस्व कर्मियों को चेतावनी भी दी कि अगर निस्तारण में लापरवाही या गलत रिपोर्ट लगाने जैसी शिकायत मिली तो उसे गम्भीरता से लेते हुए कार्रवाई होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…