उमेश गुप्ता,
बलिया : स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में हो रहे शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने के मामले में जिलाधिकारी भवानी ¨सह खंगारौत ने संबंधित प्रधानों को नोटिस देकर इन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं संबंधित सचिवों के वेतन रोकने का आदेश जारी किए हैं।
पंचायती राज अधिकारी अभय यादव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बनने वाले शौचालयों में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है जिसके जिम्मेदार प्रधानों को नोटिस जारी करके इनका कार्यकाल समाप्त कर उसकी जिम्मेदारी किसी और को दी जाएगी। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया चल रही है जिसमें 20 से अधिक प्रधानों पर कार्यवाही के लिए नोटिस भेजी जा चुकी है। वहीं दूसरी तरफ इसके जिम्मेदार दो सचिवों का भी वेतन रोकने का आदेश हो चुका है। साथ ही कई प्रधान व सचिव अभी कार्यवाही के दायरे में है, जिलाधिकारी का आदेश मिलते ही इनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। शौचालय निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाई क्षम्य नहीं होगी, शौचालय निर्माण में भरपूर सहयोग व जनता को जागरुक करने के लिए जिन खंड प्रेरकों की तैनाती हुई थी, वो भी शौचालय निर्माण में कोई संतोषजनक सहयोग नहीं कर पाए है। उसे देखते हुए जिलाधिकारी ने इनकी संविदा समाप्त करने का निर्देश दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…