साकिब अहमद.
सीवान : बिहार के सीवान में इमरान ने बुधवार को रोजा तोड़ रक्त दान किया. जिसके बाद दो नवजात बच्चों की जिंदगी बचायी जा सकी. इमरान के इस कार्य के लिए सभी लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है. सदर अस्पताल के एसएनसीयू में नौ दिन का नवजात भरत कुमार तथा दो दिन का नवजात राजकुमार भर्ती था.
दोनों बच्चों को ब्लड की आवश्यकता थी. दोनों परिवारों के पास कोई डोनर ब्लड नहीं होने के कारण खून नहीं चढ़ाया जा रहा था. इसकी सूचना ज्योंहि डिस्ट्रीक्ट ब्लड डोनेशन टीम को हुई. सभी सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे.इसी बीच एक सदस्य इमरान जो रोजा था, उसने रोजा तोड़ ब्लड डोनेशन करने की इच्छा जतायी. हालांकि, टीम के अन्य सदस्य इमरान को रोजा तोड़ने से मना किया. लेकिन, उसने अपने साथियों की एक नहीं सुनी. इमरान ने अपना रोजा तोड़ने के साथ ही रक्तदान कर यह साबित कर दिया की कर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है. मौके पर टीम के सदस्य साहिलमकसूद, नेमतखान, फरहान, असलम, राजकुमार, शानूशराफ, इमरान अहमद, मेराज अहमद, स्वपनील सोनी ने इमरान के कार्यों की प्रशंसा की.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…