लखीमपुर खीरी. जिले मे फिर एक बार फिर प्रशासन की घोर लापरवाही देखने को मिली है जिसके चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गयी है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है ।
दरअसल पूरा मामला लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली पलिया कलां के मोहल्ला ढाकिन का है जहां पर किराये से रह रहे एक परिवार के तीन सदस्यो की बीती रात हत्या होने से मोहल्ले में सनसनी फैल गयी । जानकारी के अनुसार मोहल्ला ढाकिन में जय प्रकाश शर्मा 40 वर्ष अपनी पत्नी रीनू शर्मा 35 वर्ष अपने दो बेटो ओम शर्मा 8 वर्ष और गुन्नू 5 वर्ष के साथ रहता था और वह पलिया में ही वेल्डिंग का कार्य करता था। घटना से पहले उसने पड़ोस मे रहने वाले आसिफ अली को कई बार फोन भी किया था परंतु आसिफ अली की कोई बात उससे नहीं हो पायी. आखिर हारकर आसिफ अली ने वही किराये से रह रहे दूसरे व्यक्ति को भी इस बात की सूचना दे दी और रात मे ही लगभग एक बजे आसिफ अली ने उधर से गुजर रही 100 डायल को भी इसकी सूचना दे दी परंतु उन्होने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और आखिर सुबह होते ही यह बड़ी सामने आ ही गयी और किसी ने बड़ी बेरहमी से परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी।
परंतु उसके सबसे छोटा बेटा अपने बाबा के साथ गया हुआ था और मौके पर न होने के कारण उसकी जान बच गयी।जानकारी मिलने पर मौके पर एसपी खीरी रामलाल वर्मा और एडिश्नल एसपी अखिलेश चौरसिया ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और मौके पर फारसिंक टीम को भी बुलाया गया जो अपनी जांच पर लग गयी है और अभी तक मौत की वजह की पुस्टी नही हो पायी है और 100 नंबर पर भी कार्यवाही की बात एसपी खीरी के द्वारा कही गयी है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…