उमेश गुप्ता
गोरखपुर,
इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन कुरैशी काॅटेज, गाज़ी रौजा तिराहा स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय पर किया गया।
पत्रकारों द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में सभी धर्मों के लोगों ने शामिल होकर कौमी एकता का दिया संदेश।
रमज़ान का महीना फिज़ा में इबादत और इनायत का खूबसूरत तालमेल सजा रहा है। रोजा इंसान को खुदा से जोडता है। इस दरम्यान की गई इबादतों का शबाब अल्लाह तआला 70 गुना देता है। रोजा का अर्थ तकवा है इंसान रोजा रख कर अपने आपको ऐसा इंसान बनाने की कोशिश करता है, जैसा उसका रब चाहता है। तकवा यानी अपने आपको बुराइयों से बचाना और भलाई को अपनाना है।
रोजा केवल भूखे प्यासे रहने का नाम नहीं है। रोजा इंसान के हर एक हिस्से का होता है। आंख का रोज़ा, बुरा मत देखो। कान का रोज़ा मतलब गलत बात न सुनो। मुंह से अपशब्द न कहो, हाथ से अच्छा काम ही करो एवं पांव अच्छाई के रास्ते पर ही बढ़े।
मगरिब की अजान होते ही रोजेदारो ने इफ्तार किया, और बाद इफ्तार नमाज़ अदा की गई, नमाज़ में मुल्क के अमन शांति के लिए भी दुआ की गई।
इस रोजा इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से रफ़ी अहमद, नवेद आलम, मो. अहमद खान, शकील अहमद, दीपक कुमार त्रिपाठी ( प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल), अवनीश त्रिपाठी, डॉ अतीक अहमद, डॉ इरशाद अहमद, रमाशंकर गुप्ता, अजय गिरी (प्रदेश महासचिव पूर्वांचल), मो. परवेज अख्तर, मो. आजम, सरवन गुप्ता, सुभाष गुप्ता, मोईन सिद्दीकी, मुद्स्सिर हुसैन, विवेक श्रीवास्तव, जुबेर आलम, इरफानुल्लाह खान, मुख्तार अहमद कुरैशी, इरफान सिद्दीकी, सै. आसिफ़, अब्दुल जदीद, परवेज आलम,मो. फैजान, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र पाण्डेय, शमशेर खान, अब्दुल वासिर, सतीश चन्द, राजन राम त्रिपाठी, मकसूद अहमद, मो. कैफ़, जाकिर अली, सुनील भारती, दानिश कमाल, शाहनवाज़ अहमद एहसानुल्लाह खान, अहमद मूसा, वलायत अली, सै. फरहान, विजय मोदनवाल, दयाशंकर राय,शमीम अहमद डायमंड, मो. आतिफ, रमेश चंद, चन्द्र प्रकाश अग्रहरी, अमरजीत साहनी, जावेद आलम अजय मोदनवाल आदि सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…