यमन के एक सैन्य सूत्र का कहना है कि सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने सादा प्रांत के क्षेत्र अतीस पर बमबारी की जिसके दौरान एक यमनी नागरिक शहीद हो गया। उक्त सैन्य सूत्र का कहना है कि सऊदी अरब और उसके घटक देशों के युद्धक विमानों ने सादा प्रांत के ही शहर राज़िख़ के क्षेत्र अलअज़हूर, तख़ीया, जामला, बाक़म और मजज़ा पर चार बार बमबारी की।
समाचारों में कहा गया है कि सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने राजधानी सनआ के क्षेत्रों बेलादुर्रूस और बनी मतर पर एक बार हमना किया। यमन का दक्षिणी पश्चिमी प्रांत तइज़ भी सऊदी हमलों से सुरक्षित नहीं रहा। दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक बार फिर अलहुदैदा शहर पर त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी के सेनिकों के क़ब्ज़े से पैदा होने वाले मानवीय संकट की ओर से सचेत किया है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के प्रवक्ता स्टीफ़न दूजारिक ने यमन के तटवर्ती शहर अलहुदैदा की ताज़ा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ अलहुदैदा शहर में अपातकालीन स्थिति के पैदा होने के ख़तरों का मुक़ाबलपा करने के लिए रोडमैप तैयार कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रवक्ता ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अलहुदैदा के परिवेष्ट का शिकार लोग और शरणार्थियों के लिए खाद्य पदार्थ और मूलभूत आवश्यकता की चीज़ें भेजने का प्रयास किया जा रहा है कि युद्ध में तेज़ी आने से शरणार्थियों की संख्या में वृद्धि होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…